मुर्गी की मौत पर बवाल स्थिति पर नियंत्रण करने पहुंची पुलिस

Uncategorized

मंडला । मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत भैंसवाही गांव में एक मुर्गी की मौत को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया यह झगड़ा इतना बढ़ा कि पुलिस को जाकर स्थिति को नियंत्रण में लेना पड़ा।
शनिवार की सुबह भैंसवाही गांव से एक बाइक सवार गुजर रहा था बाइक से टकराकर एक मुर्गी की मौत हो गई मुर्गी का मालिक मौके पर पहुंचा और बाइक सवार के साथ मारपीट कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और विवाद बढ़ गया।
पुलिस को जैसे ही सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एक पक्ष के लोगों पर मामला कायम किया तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई। 2 समुदायों के बीच झगड़ा बढ़ने से प्रशासन भी चिंतित हो गया था।
एसजे/गोविन्द/23दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *