ममता ने किया चरण सिंह का नमन, बोली- टीएमसी शासन में किसानों की आय तीन गुना बढ़ी

Uncategorized

कोलकाता । किसान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनका नमन करते हुए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले सात वर्षों में तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान किसानों की आय तीन गुना हो गई है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनको सम्मानजनक श्रद्धांजलि। इस दिन को किसान दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। इस मौके पर देश के सभी किसानों को मेरी शुभकामनाएं।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘बंगाल में किसानों की औसतन वार्षिक आय 91,000 रुपए (2010-11) से बढ़कर 2.91 लाख रुपए (2017-18) हुई है। हमने कृषि भूमि पर कर और दाखिल-खारिज शुल्क भी माफ कर दिया है। हम किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसान दिवस…’ भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्मदिन ‘किसान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
विपिन/ईएमएस/ 23 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *