प्रज्ञा ठाकुर पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

:: कांग्रेस के प्रतिन‍िध‍ि मंडल ने डीसएसपी को लिखित शिकायत सौंपी ::
इन्दौर । महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस हेडक्वाटर में डीएसपी अजय सिंह चौहान से मिला और उन्हें बताया कि भाजपा भोपाल की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को खरगोन में एक न्यूज चैनल पर अपने बयान में कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त है। इससे देश के अहिंसावादी विचारधारा और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा पर चलने वालों के साथ सम्पूर्ण भारतवासियों की भावना आहत हुई है, उनका यह बयान राष्ट्र का अपमान है। कांग्रेस नेताओं ने उनके इस कृत्य को राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में बताते हुए प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और डीएसपी अजय सिंह चौहान से 3 दिन में जांचकर कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस के प्रतिन‍िध‍ि मंडल में प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शेख शाकिर, शहर कांग्रेस स्थाईमंत्री प्रकाश महावर कोली, महिला प्रदेश सचिव स्वेता मोहनिया, सेवादल महिला अध्यक्ष फराह खान मंसूरी, महिला उपाध्यक्ष कवीता समाधिया व महिला सचिव राजेश्वरी तिवारी भी शामिल थी।
उमेश/पीएम/17 मई 2019