शाजापुर । भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं भोपाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने शाजापुर देवास लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी के पक्ष में गुरुवार को सायं 5 बजे रोड शो किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश टेलर ने बताया की इस दौरान प्रमुख रुप से प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बेस, पूर्व विधायक अरुण भीमावद, पूर्व विधायक लक्ष्मीनारायण पटेल, विधानसभा प्रभारी डॉ. रवि पांडे, जिला महामंत्री दिनेश शर्मा, नगर अध्यक्ष शीतल भावसार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भगवा ध्वज अपने हाथों में लिए चल रहे थे। साथ ही पूरे नगर में पार्टी के झंडे बैनर एवं स्वागत मंच लगाकर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह साध्वीजी का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मोटरसाइकिल एवं पैदल चल रहे थे। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी जिनमें ज्योति नगर होते हुए भगत सिंह चौराहा, आईटीआई, एबी रोड, ट्रेफिक पॉइंट, टंकी चौराहा, आदर्श कॉलोनी, स्टेशन रोड, धोबी चौराहा, महुपूरा, किला रोड, छोटा चौक, आजाद चौक, से नई सडक़ होते हुए बस स्टेशन पहुंची। जहां समापन किया गया। रात्रि ८.30 बजे साध्वी प्रज्ञा ठाकुर दुपाड़ा पहुंची जहां कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में उपस्थित रहे प्रमुख रूप से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चंद्रवंशी, मनोहर विश्वकर्मा, पंडित संतोष जोशी, किरण सिंह ठाकुर, कृष्णकांत कराड़ा, दिलीप त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी उमेश टेलर, पवन तंवर, धर्मेंद्र ठाकुर, राजेश तोमर, वृंदावन कुशवाह, सोनू सोलंकी, कौशल कसेरा, गोपाल राजपूत, जितेंद्र मीणा, श्रीमती रेखा मीणा, शीतल शर्मा, केतल पटेल, यमुना कछावा, महेश भावसार, विशाल शर्मा, प्रवीण मोहाडक़र, सुनील गुप्ता, अंकित आचार्य,योगेश पांचाल, अशोक पाटीदार, बाल कृष्ण यादव, राकेश सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।