स्मार्टफोन हॉट एस3 की नये अवतार में वापसी

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

नई दिल्ली,: “हॉट एस3” की सफलता से उत्साहित, इंफिनिक्स, ट्रांसियॉन होल्डिंग्स के प्रीमियम ऑनलाइन-संचालित स्मार्टफोन ब्रांड ने अपने “सेल्फी-केंद्रित”  हॉट  एस सीरीज में एक और शानदार संकलन किया है। ब्रांड ने मिड-बजट सेगमेंटमें अपने “हॉट एस3एक्‍स” को लॉन्‍च किया है। यह नया स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर विशेष रूप से “बिग दिवाली सेल” के दौरान 1 नवंबर से 5 नवंबर 2018 तक तीन खूबसूरत रंगों आइस ब्लू, सैंडस्टोन ब्लैक और ट्रेडविंड्स ग्रे में उपलब्ध होगा।

 इंफिनिक्स भविष्य में तैयार उपकरणों को बनाने की दिशा में हमेशा आगे रहने के दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है और उपयोगकर्ताओं को सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सर्वश्रेष्ठ स्मार्टफ़ोन अनुभव से सशक्‍त बनाता है। हॉट एस श्रृंखला की अपनी प्रमुख यूएसपी को मजबूत करते हुए, एस3एक्स में एआई इनेबल्‍ड  सेल्फी कैमरा तकनीकों का संयोजन विशाल बैटरी और खूबसूरती से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *