माइनस डिग्री पारे के बीच कश्मीर में पाइपों में जम गया पानी

-बर्फ पिघलाने लेना पड़ा आग का सहारा
नई दिल्ली । उत्तर भारत सहित, बिहार, जम्मू-कश्मीर आदि में हाड़कंपा देने वाली ठंड ने यहां का जीवन अस्तव्यस्त कर दिया है। शीतलहर के प्रकोप ने लोगों को घरों के अंदर दुबके रहने पर मजबूर कर दिया है। पंजाब के अमृतसर समेत अन्य शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजधानी दिल्ली के प्रदूषण स्तर की बात करें तो आज भी यह ‘बहुत खराब’ रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स 316 दर्ज किया गया। मुंबई और पुणे का एक्यूआई भी ‘खराब’ दर्ज किया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का कहर जारी है। दिल्ली में मंगलवार सुबह पारा चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग इलाके में न्यूनतम तापमान सुबह 8:30 बजे 4 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते दिन राजधानी का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री था। दिल्ली के अलावा, उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर आदि में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पंजाब के अमृतसर समेत अन्य शहरों में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। राजस्थान के कई जिलों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड का कहर इतना है कि ओस की बूंदे भी बर्फ बन जा रही हैं। वहीं, दिल्ली के पॉल्यूशन लेवल की बात करें तो आज भी यह ‘बहुत खराब’ रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स 316 दर्ज किया गया। मुंबई और पुणे का एक्यूआई भी ‘खराब’ दर्ज किया गया है। मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, इसके बाद राहत मिलने की संभावना है। बता दें कि मैदानी इलाकों में आईएमडी न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने पर शीतलहर की घोषणा करता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने और सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर भी शीतलहर घोषित की जाती है।
उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते समूचे उत्तर भारत में आई तापमान में गिरावट और सर्द हवा ने लखनऊ में भी लोगों का मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोग घरों में दुबके बैठे हैं जिनको घर से बाहर निकलना है उनके लिए तापमान में आई गिरावट और सर्द हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते दो दिनों से लखनऊ में तापमान 6 डिग्री से 7 डिग्री रह रहा है। दिन में अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 2 दिनों तक यूं ही सर्द हवा चलती रहेंगी। 24 दिसंबर के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में लोगों के लिए अलाव ही सहारा बचता है। मंगलवार से कश्मीर में साल की सबसे सर्द मौसम चिल्लाई कला की शुरुआत हो गई है 40 दिन तक चलने वाले चिल्लाई कला में न सिर्फ ठंड बढ़ती है बल्कि अधिक बर्फबारी भी होती है। साल के इस सर्द मौसम ने पहले ही अपने तेवर दिखाने शुरू किए, जब श्रीनगर में पारा माइनस 6 डिग्री तक पहुंचा। घाटी के दूसरे इलाकों का भी कुछ ऐसा ही हाल है। शोपियां जिले के कई इलाकों में पानी के पाइप जम गए हैं, जिससे कई गांवों में पीने के पानी के लिए संकट बन आया है। इसकी वजह से शक्ति विभाग से जुड़े अधिकारी पानी की पाइप के नीचे आग जलाकर इसको ठीक कर रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है गुरुवार से कश्मीर में ताजा बर्फबारी शुरू हो सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। कश्मीर को छोड़, अगर लद्दाख क्षेत्र की बात करें तो वहां भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह द्रास में तापमान-20 डिग्री तक जाकर लुढ़का है और कुछ ऐसा ही हाल लेह लद्दाख का भी है जहां तापमान शून्य से 16 डिग्री नीचे है।