विषय आओ अपने अंदर का रावण मारे।
आओ कुछ शुभ कार्य में समय गुजारें।
आओ मिल जुलकर कुछ कार्य संहारे।
कुछ परहित में उपकार अनमोल करें।
आओ अपने अंदर का रावण मारें।
दीन हीन की सेवा करके भाग्य सुधारें।
अपने अंदर की बुराइयों को छोड़कर।
सब सत्य मार्ग पर चलकर पुकारे।
आओ अपने अंदर का रावण मारे
अपने देश के हित पर भविष्य निखारें।
अच्छाई की जोत जलाकर उजाला खिलाएंगे।
शिक्षित होकर करें सबको वारे न्यारे।
आओ अपने अंदर का रावण मारे।
भ्रष्टाचार से अपने देश को संवारे।
क्यों हम अन्याय के आगे हारे।
हम मानव तो प्रभु के प्यारे सितारे।।
आओ अपने अंदर का रावण मारे।
संगीता चमोली देहरादून उत्तराखंड