संगीत इंडस्ट्री में अमाल मलिक ने पुरे किए 8 साल

भारतीय मेलोडी गानों के शहंशाह अमाल मलिक ने संगीत इंडस्ट्री अपने 8 साल पूरे किये है। अपने 8 साल के इस वर्षगाँठ के दौरान इन्होंने सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘जय हो’ के लिए 3 गानों को कंपोज्ड किये है | अमान मलिक संगीत के क्षेत्र में कदम रखने से पहले वेस्टर्न क्लासिकल, जैज़ और रॉक की पढ़ाई ट्रिनिटी कॉलेज से की है| इसके अलावा उन्होंने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की शिक्षा अपने दादा जी सरदार मालिक के मार्गदर्शन में ली है | संगीत जगत में उनके इस 8 साल के बेमिसाल काम को पसंद करते हुए उनके चाहने वालों ने  सोशल मीडिया पर #8YearsOfAmaalMallik ट्रेंड बनाकर जश्न मनाया। मलिक अपने प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देने के लिए हिमाचल प्रदेश से अपने इंस्टाग्राम पर लाइव दिखाई दिए।