इन्दौर । विमानतल मार्ग स्थित विद्याधाम पर चल रहे शिव नवरात्रि महोत्सव में मंगलवार 1 मार्च को सुबह 9.30 से 12 बजे तक महामृत्युंजय महायज्ञ का दिव्य अनुष्ठान भी आचार्य पं. रजेश शर्मा के निर्देशन में होगा। पं. शर्मा के अनुसार महाशिवरात्रि पर इस तरह के अनुष्ठान से सभी प्रकार के कष्ट, रोग, दुख, दारिद्रय एवं आधि-व्याधि दूर होकर सुख-समृद्धि, यश, धन लक्ष्मी एवं संतान की प्राप्ति होती है। अनुष्ठान आश्रम परिसर स्थित यज्ञशाला पर होगा। इच्छुक श्रद्धालु आचार्य पं. शर्मा से 94250-71961 एवं 7000601117 पर संपर्क कर महायज्ञ में शामिल हो सकते है।
आश्रम पर चल रहे शिव नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन संध्या को 6 बजे से भगवान शिव का नयनाभिराम श्रृंगार और सुबह 9.30 बजे से 21 विद्वानों द्वारा लघु रुद्राभिषेक के दिव्य आयोजन जारी हैं। आश्रम परिवार के पूनमचंद अग्रवाल, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि ब्रह्नलीन महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती ‘भगवन’ की प्रेरणा एवं उनके द्वारा स्थापित परंपरा के अनुरूप प्रतिदिन लघु रुद्राभिषेक के साथ संध्या को व्हीं नमः शिवायै च नमः शिवाय महामंत्र से लक्षार्चन आराधना भी की जा रही है। महाशिवरात्रि 1 मार्च की रात्रि को भगवान शिव की विशेष चारो प्रहर महापूजा होगी। भगवान शिव को प्रतिदिन विभिन्न स्वरूपों में श्रृंगारित करने का क्रम भी चल रहा है। गुरुवार को मुंबई से आए लाड़ परिवार ने भी रूद्राभिषेक में भाग लिया।