युवा कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी ने थामा आप का हाथ, चिंता में पड़े कमलनाथ

भोपाल । मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां के बीच गुटबाजी के चलते एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। एमपी यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने कांग्रेस का दामन छोड़ आप पार्टी में प्राथमिक सदस्यता ले ली है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानकारी के मुताबिक अंकित डेढ़ा यूथ कांग्रेस के जबलपुर और छिंदवाड़ा प्रभारी रहे हैं। इसके साथ ही इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेशनल सेक्रेट्री भी रहे हैं।
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता है और ऐसे में जब यूथ कांग्रेस का प्रभारी इस्तीफा देता है, यह सोचने स्वाभाविक है पार्टी संगठन में गुटबाजी है। अंकित डेढ़ा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी जॉन की और कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से इस्तिफ़ा दिया। आम आदमी पार्टी मज़दूरों, किसानो , मज़लूमो, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।
इससे पहले भी कांग्रेस को गुटबाजी के चलते महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग करनी पड़ गई थी। अर्चना जायसवाल को महिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद से हटाकर नया अध्यक्ष देवा पटेल को चुना गया जिसके बाद भी कई महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता नाराज थी। अर्चना जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए यह कहा था कि मुझे कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था और जब मैंने कठपुतली बनने से मना किया तो मुझे पद से हटा दिया गया।