इन्दौर । इन्दौर शहर को नम्बर 1 बनाने में नारी शक्ति का बड़ा योगदान रहा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इन्दौर शहर को स्वच्छता में नं.1 लाने में सहयोगी रही सफाईकर्मी महिलाएं और बेटरी रिक्शा चालक महिलाओं एवं दिव्यांग महिलाएं जिन्होंने समाजसेवा में अपना योगदान दिया है उन्हें विकलांग प्रगति मंडल एवं कर्मशील जन जागरूक संस्था ने सम्मानित कर गौरान्वित महसूस किया।
मंडल अध्यक्ष शिवनारायण जाधव सचिव अनीता मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वाभिमानी, कर्मशील एवं सेवा भावी मातृशक्ति को चयन कर 21 नारी शक्तियों का सम्मान मंडल द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेसनेता पिंटू जोशी, एडव्होकेट वंदना पाठक, समाज सेवी मदन परमालिया, मोहित पारीक ने नारी शक्ति को हारफुल से स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। पिंटू जोशी ने कहा कि नारी परिवार समाज और राष्ट्र की आधारशिला है अपनी मेहनत से खुद की पहचान बनाने का संदेश देती है। 365 दिन काम करने वाली महिलाओं का मैनेजमेंट सबसे ताकतवर होता है। कार्यक्रम में विशेष रुप से पत्रकार राजेश यादव, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, निलेश पटेल, युसुफ अली, शिव कोदिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था कर्मशील अध्यक्ष मोनिक मालवीय ने किया। अंत में आभार देवीलाल लश्करी ने माना।