मुख्यमंत्री धामी ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोपहर राज्यपाल सेनि लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से भेंट कर मुख्यमंत्री पद से त्याग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा स्वीकार करते हुए राज्यपाल ने उनसे राज्य में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति होने एवं पदभार ग्रहण करने की अवधि तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ चार कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, अरविंद पांडेय, गणेश जोशी, स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहे।