रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व से प्र‎ति‎दिन 10 लाख बैरल तेल छोड़ सकते हैं बाइडन

वाशिंगटन । अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन बढ़ती ऊर्जा कीमतों पर प्र‎तिबंध लगाने के ‎लिए देश के रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व से प्रति दिन 10 लाख बैरल तक तेल छोड़ने का आदेश देने की तैयारी कर रहे हैं। आ‎धिका‎रिक सूत्रों से यह जानकारी ‎मिली है। ये कीमतें अमेरिका और उसके सहयोगियों के यूक्रेन पर आक्रमण के लिए रूस पर कठोर प्रतिबंध लगाने के बाद बढ़ी हैं। व्हाइट हाउस का कहना है कि बाइडन गैस की बढ़ती कीमतों से निपटने के लिए अपने प्रशासन की योजनाओं पर एक बयान देंगे। इस दौरान ही हाल ही में इस संबंध में घोषणा की जा सकती है। जानकारी के मुता‎बिक कितने समय तक यह सेवा जारी रहेगी यह अभी तय नहीं किया गया है, लेकिन यह कई महीनों तक चल सकती है।