पीएम मोदी ने मोरबी में 108 फूट ऊंची हनुमान जी की प्रतिमा का किया वर्च्युअली अनावरण

अहमदाबाद | हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मोरबी में हनुमान जी की 108 फूट ऊंची प्रतिमा का वर्च्युअली अनावरण किया| देश के चारों कोने में हनुमान जी की प्रतिमा बनाने का प्रोजेक्ट चल रहा है और इसके अंतर्गत मोरबी में आज हनुमान जी की 108 फूट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया है| प्रोजेक्ट के तहत हनुमान जी की पहली प्रतिमा शिमला में 2010 में स्थापित की गई थी| जबकि दक्षिण भारत के रामेश्वर में ऐसी ही एक प्रतिमा निर्माणधीन है| पश्चिम में गुजरात के मोरबी में यह प्रतिमा केशवानंद आश्रम में स्थापित की गई है| पिछले 3 साल से प्रतिमा का निर्माण कार्य चल रहा था और आज पीएम मोदी ने इसका वर्च्युअली अनावरण किया है| इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सौराष्ट्र की भूमि संतों और वीरों की भूमि है, जो अपने देश की एक अलग पहचान है| इस भूमि से मेरा कर्म से नाता रहा है| वर्षों पहले जब मोरबी में आता था तब हनुमानधाम के दर्शन कर बापू से प्रसाद ग्रहण करता था| मच्छु डेम दुर्घटना के दौरान केशवानंद आश्रम ने काफी सेवा कार्य किया था और उसी समय से मैं लगातार आश्रम के साथ संपर्क में हूं| उन्होंने कहा कि आपदा को अवसर में बदलने की शक्ति गुजरातियों में है| मच्छु डेम दुर्घटना पहले यहां ईंटों के भट्ठों के अलावा और कुछ नहीं था, परंतु आज मोरबी ने घड़ी और सिरोमिक उद्योग के जरिए दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई है| मोरबी, राजकोट और जामनगर का एक त्रिकोण बना है, जो सौराष्ट्र के जापान के तौर पर जाना जाता है| यह क्षेत्र बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे रहा है| प्रधानमंत्री ने फिर एक बार पर्यटन के विकास के लिए भागीदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि गुजरात में श्रद्धा का काम हरेक स्थल पर चलता रहता है और इसके दाताओं की कोई कमी नहीं है| काठियावाड धार्मिक पर्यटन का मुख्य केन्द्र बन चुका है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं| खासकर गुजरात के समुद्र किनारे की वजह से ज्यादा पर्यटक आते हैं| रणोत्सव के कारण कच्छ की सूरत बदली है और उसका भी लाभ मोरबी को मिला है| मोरबी के आसपास कई होटल बन गई हैं| गिरनार पर रोपवे बनने से बुजूर्ग लोग भी गिरनार पर दर्शन करने जा सकते हैं| महत्वपूर्ण बात यह है कि पर्यटन में श्रद्धा के साथ आर्थिक गतिविधियां भी बढ़ती हैं| आज हम दुनियाभर में पर्यटन का मुख्य केन्द्र बन रहे हैं| विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटन यहां आ रहे हैं| हांलाकि हमे स्वच्छता के लिए भी काम करना होगा, सभी तीर्थस्थलों को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है| पीएम मोदी ने कहा कि हमें अब रुकना नहीं है बल्कि निरंतर आगे बढ़ना है| हमें आत्म निर्भर होना पड़ेगा| वॉकल पर लोकल और भारत के पैसे भारत के लोगों द्वारा बनाई गई वस्तुएं खरीदने का आग्रह रखना होगा| उन्होंने कहा कि हमासे संत भी अगर भारत में बनी वस्तुओं का उपयोग करने का आग्रह करें तब भी देश का विकास होगा|