तो चलो न…!

अपनी  कहानी  हम  भी  बनाते हैं,

कुछ खट्टे मीठे ख्वाबों से सजाते हैं।

पहले  प्यार  होगा,

कुछ इकरार होगा,

दोनों  करीब  होंगे,

कितने हसीन ड्रीम होंगे।

लंबी लंबी बातें होंगी,

कुछ  मुलाकातें होंगी,

नोक झोंक पूरी होगी,

पर कभी ना दूरी होगी।

तो चलो न….!

कभी रूठे हम तो मना लेना,

कुछ  ना करना,मुस्कुरा देना,

तेरी मुस्कुराहट पर सब भुला देंगे,

रूठना छोड़  तुम्हें  गले लगा लेंगे।

जिंदगी  की  रंजिश में,

कोई गम न दुःख होगा,

हंसते मुस्कुराते बीतेगें दिन,

प्यार भी कभी न कम होगा।

तो चलो न…!

अपनी  कहानी  हम  भी  बनाते हैं,

कुछ खट्टे मीठे ख्वाबों से सजाते हैं।

 अरुण यादव

 हमीरपुर उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर– 8707035514