भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा:सिंह

Uncategorized मध्य प्रदेश

सुल्तानपुर,04 नवम्बर (वार्ता) उत्तर-प्रदेश के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने भ्रष्टाचार की शिकायतों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा।
सुल्तानपर जिले में पयागीपुर स्थित मुरलीधर आई टी आई स्कूल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा संचालन समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री सिंह ने कहाकि पार्टी के जिम्मेदार लोगों को भ्रष्टाचार रोकने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतने बड़े पुलिस विभाग में अनेक कर्मचारियों को भ्रष्टाचार में बर्खास्त किया जा चुका है। इस बीच लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी की भी शिकायते आ रही हैं।
उन्होंने कहा कि इस समय सभी तैयारियों का एक ही लक्ष्य वर्ष 2019 में पुनः सत्ता पाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में हम सभी ने बहुत मेहनत की जिसके कारण प्रदेश में प्रचंड बहुमत में आये। हमें आज भी उसी रूप में तैयार होना है।
उन्होंने कहा कि लंबे राजनीतिक जीवन में कभी ऐसा नहीं हुआ जब सरकार की योजनाओं का लाभ पूरी तरह लाभार्थी तक पहुंची हो, लेकिन साढ़े चार साल में हमने अपनी योजना को लाभार्थी तक पहुंचाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ का आह्वान किया कि आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय हो जाये। संगठन के कार्यकर्ताओं को काम करने के लिये पहली बार संगठन की ओर से परिवार रजिस्टर बना कर दिया गया है। आपको घर के सामने खड़े होना है और सदस्यों का मिलान कराना है। पहले की तुलना संगठन के लिये अब काम करना आसान है।
सं त्यागी
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *