राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष पहुंचे भोपाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी का भोपाल विमानतल पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी सहित महिला मोर्चा की बहनों ने आत्मीय स्वागत किया।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष महिला मोर्चा का तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने गुरूवार को भोपाल पहुंचे। मोर्चा का राष्ट्रीय प्रशिक्षण वर्ग 13 मई से सीहोर में आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जगदीश यादव, उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय पाटीदार, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती रीता मिश्रा, जिला मंत्री प्रवीण प्रेमचंदानी, मंडल अध्यक्ष योगेश वासनिक सहित जिले के पदाधिकारी, महिला मोर्चा पदाधिकारी, गांधी नगर मंडल, संत हिरदाराम नगर मंडल के अध्यक्ष उपस्थित थे।