राजनीति पर कॉमिक सटायर है  “लव यू लोकतंत्र”

 पोलिटिकल सटायर फ़िल्म लव यू लोकतंत्र एक ऐसा ही सब्जेक्ट है जो आज की राजनीतिक हलचल के बारे में है। फ़िल्म   में ईशा कोप्पिकर, रवि किशन, मनोज जोशी, स्नेहा उल्लाल, अली असगर, कृष्णा अभिषेक, सपना चौधरी, अमित कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

लव यू लोकतंत्र दरअसल आजके राजनीतिक हालात पर व्यंग्य है जिसे बड़े हास्यास्पद तरीके से दर्शाया गया है। फ़िल्म वर्तमान भारतीय राजनीति पर कॉमिक ढंग से सटायर है। उत्तर भारत की बोली के साथ यह राजनीतिक सिचुएशन पर टिप्पणी करता नजर आती है। देखा जाए तो यह फ़िल्म एक महिला मुख्यमंत्री, एक पुरुष वकील और एक महिला एडवोकेट के इर्दगिर्द घूमती कहानी है जिसमें सरकार गठन का दिलचस्प प्लॉट है। दो अपहृत निर्दलीय विधायकों के पास सरकार बनाने की चाभी है, लेकिन रातों-रात उन्हें किडनैप कर लिया जाता है। वकील और जर्नलिस्ट सरकार बनाने की अपनी रणनीतियों और योजनाओं के साथ फिल्म को रोचक बनाते हैं।