भोपाल, 06 नवंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रभावी आदर्श आचार्य संहिता के चलते अब तक संपत्ति विरूपण के 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ताराव ने बताया कि सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 21 हजार 220 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। इनमें से 15 लाख 68 हजार 592 प्रकरणों में कार्यवाही की गयी है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 41 हजार 782 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 8 हजार 907 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 3 लाख 79 हजार 438 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 59 हजार 685 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है।
इसके अलावा आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 5 नवम्बर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिये 31 हजार 636 गैर जमानती वारंट भी तामील करवाये गये हैं। इसी दौरान 2 हजार 934 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 53 हजार 560 शस्त्र थानों में जमा कराये गये हैं। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 10 हजार 675 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये हैं।
बघेल
वार्ता