भोपाल । अप्रेल के महीने में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। पिछले कई दिनों से धीरे-धीरे ही सही लेकिन तापमान बढऩे लगा है। इससे इस सीजन में पहली बार तापमान 37 डिग्री को पार कर गया। सुबह से गर्मी बढ़ती रही। दिन में हवाएं नहीं चलने से गर्मी का अहसास होता रहा। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार से दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। आगामी दो से तीन दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। बीते दिन अधिकतम तापमान 37.5 और न्यूनतम 16.3 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम में आ रहे बदलाव के चलते अब दिन का तापमान बढ़ता ही जा रहा है और रात का तापमान में कमी आ रही है। इसके चलते दिन का तापमान .7 डिग्री बढ़ा और रात का 1.7 डिग्री तक कम हुआ। रविवार को दिन का तापमान 36.8 और रात का 18.0 डिग्री रहा था। भोपाल में 14 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे, तो बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, 16 अप्रैल से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दोपहर बाद नमी होने से बादल बरस सकते हैं। हालांकि, गर्मी का असर बढ़ा रहेगा। दोपहर में पारा 38 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि रात में तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।
अल नीनो का खतरा कम बारिश के आसार
मौसम विभाग ने देश में इस साल मानसून के सामान्य से कम रहने की आशंका जताई गई है। अलनीनो को इसका बड़ा कारण बताया गया है। मुख्य रूप से कृषि केंद्रित अर्थव्यवस्था होने के कारण सामान्य से कम बारिश देश के लिए खतरे की घंटी है। निजी एजेंसी स्काईमेट के मानसून पूर्वानुमान के अनुसार, जून से सितंबर तक चार महीने की औसत वर्षा की 868.8 मिमी की तुलना में 816.5 मिमी यानी 94त्न बारिश की संभावना है। इससे पहले स्काईमेट ने चार जनवरी को अपने पूर्वाभास में 2023 के मानसून के औसत से कम रहने का आकलन किया था और अब इसे बरकरार रखा है। सरकारी एजेंसी भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (आइएमडी) इस महीने के आखिरी सप्ताह में अपना पूर्वानुमान जारी करेगा।