लोक निर्माण मंत्री ने कमल बनाकर लिखा नारा
जबलपुर, । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में २०२४ के लोकसभा चुनाव पुनः भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए की सरकार बनना तय है क्योंकि देश की जनता के मन में मोदी और मोदी के मन में पूरा देश है और कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे है इसी क्रम में आज पश्चिम विधानसभा में दीवार लेखन की शुरुआत की गई, यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के दीवार लेखन अभियान के दौरान कही।
उल्लेखनीय है कि १५ जनवरी से देश भर में दीवार लेखन अभियान शुरू किया है इसी क्रम में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने दीवार लेखन अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा स्थित ग्वारीघाट रोड पोलीपाथर में ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का नारा लिखते हुए कमल का निशान दीवार पर बनाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा २०१४ में प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने जो संकल्प लिए थे उन्हे पूरा होते हम आज देख रहे है और देशहित व जनहित के लिए निर्णयों से जनता पूरी तरह से उनके नेतृत्व में सरकार बनाने आश्वस्त है। आज भारत का वैश्विक पटल में ऊंचा स्थान है और हम दुनिया की पांचवी अर्थव्यवस्था बन गए है और मोदी जी का संकल्प है की आने वाले समय में हम दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे साथ ही भारत विश्व का नेतृत्व करेगा और इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए हर कार्यकर्ता कृत संकल्पित है और आज दीवार लेखन के माध्यम से हमने प्रचार की शुरुआत की है साथ ही कार्यकर्ताओ से आह्वान किया है कि अपने अपने क्षेत्र में दीवार लेखन करे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता शशिकांत शुक्ला, मंडल अध्यक्ष कौशल सूरी, पार्षद मालती चौधरी, शारदा कुशवाहा, मनीष दुबे, राजेंद्र सूर्यवंशी, अखिलेश तिवारी, शरद गुप्ता, राजेश पटेल, दीपक यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सुनील // मोनिका // २७ जनवरी २०२४ // १.००