दिलरूबा के लिये 10 किलो ज्वैलरी पहनी : श्रीजिता

FEATURED TOP STORIES

स्टारप्लस के ‘नज़र’ में अभी एक बड़ी ही अपारंपरिक किस्म की चुड़ैल दिलरूबा की एंट्री को दिखाया गया, जिसे जानी-मानी अभिनेत्री श्रीजिता डे निभा रही हैं। अपने लुक से दिलरूबा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और अपनी तीखी हंसी से लोगों को डराया भी है। सिर से लेकर पैर तक ऑक्सीडाइज़ सिल्वर ज्वैलरी और चूड़ियों से ढकी, दिलरूबा ने निश्चित रूप से परदे पर कुछ धमाकेदार और अनूठा पेश किया है। अपने लुक को लेकर उत्सुक इस अभिनेत्री ने कहा, ‘‘दिलरूबा बहुत ही मॉर्डन और स्टाइलिश चुडै़ल है, जिसका लुक काफी अलग है। चुड़ैल का अनदेखा अवतार निभाते हुए, मैं पहली बार परदे पर इतनी भारी-भरकम ज्वैलरी पहन रही हूं। दिलरूबा के किरदार में ढलने के लिये मुझे 10 किलो वजनी गहने पहनने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *