सा रे गा मा पा‘ में जज बनकर आईं ऋचा शर्मा

FEATURED

ज़ी टीवी के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा‘ के नए सीजन की शुरुआत और इसके एक हफ्ते बाद मेगा ऑडिशन एपिसोड में टॉप 15 प्रतिभागियों को पेश करने के तुरंत बाद इस चैनल ने जज के रूप में सोना महापात्रा की जगह अब टैलेंटेड सिंगर ऋचा शर्मा को चुना है।
ज़ी टीवी की बिजनेस हेड अपर्णा भोसले ने कहा, ‘‘हम सा रे गा मा पा की जज के रूप में ऋचा शर्मा का स्वागत करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। संगीत जगत में उनके शानदार काम के चलते उन्होंने खासी विश्वसनीयता हासिल कर ली है। ‘बिल्लो रानी‘ से लेकर ‘सजदा‘ जैसे गानों के जरिये संगीत की अलग-अलग विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने वालीं ऋचा शर्मा एक बेहतरीन परफॉर्मर के रूप में जानी जाती हैं। हालांकि हमें इस बात का अफसोस है कि सोना को हमें छोड़कर जाना पड़ रहा है। हम एक कलाकार के रूप में उनका बहुत सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *