राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी 12 अप्रैल 2025 को इन्दौर में, धर्म एवं सेवा का संगम महावीर विषय पर देंगे व्याख्यान

इन्दौर | संस्था सार्थक द्वारा लता मंगेशकर सभागृह गोपुर चौराहा के पास आज 12 अप्रैल 2025 को एक विशेष व्याख्यान धर्म एवं सेवा का संगम महावीर विषय पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम चार बजे से शुरू होगा। संस्था सार्थक के प्रमुख दीपक जैन टीनू के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता, विचारक एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी इसमें मुख्य वक्ता होंगे। अपने ओजस्वी वक्तृत्व और भारतीय संस्कृति पर गहन विचारों के लिए प्रसिद्ध त्रिवेदी का संबोधन आध्यात्मिक अनुभूति के साथ समसामयिक विषयों को भी नई ऊंचाई प्रदान करेगा। बता दें कि संस्था सार्थक भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक मूल्यों के संवर्धन के लिए समर्पित संस्था है।