शंख कैसे बजाया जाता, बताने के साथ दी शंखनाद की जानकारी

इन्दौर | वन बंधु परिषद् द्वारा एकल भवन में अपने तरह का एक अनूठा और अनोखा कार्यक्रम आयोजन कर उसमें सकारात्मक ऊर्जा और संस्कृति के प्रति शंखनाद की जानकारी देने के साथ शंख किस प्रकार बजाया जाता है बताया और सिखाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए। इस दौरान विशेष रूप से आमंत्रित गीता परिवार के सदस्य और प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि महाराज ने जीवन के विभिन्न कार्यों और लक्ष्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महान बनने के लिए हमें अच्छी संगति की आवश्यकता होती है। हम जैसे लोगों के साथ रहते हैं, वैसे ही बन जाते हैं। उन्होंने भगवान हनुमान का उदाहरण देते हुए बताया कि अपार शक्ति होने के बावजूद उन्होंने माता सीता की आज्ञा मानी व विनम्र रहकर सफलता प्राप्त की। उन्होंने कहा कि हमें रोजाना सत्संग, प्रार्थना व आरती में भाग लेना चाहिए।