:: मुख्यमंत्री यादव भी यात्रा में होंगे शामिल ::
इन्दौर । ऑपरेशन सिन्दूर मे शौर्य की पताका फहराने वाली भारत की सेना के सम्मान में आज 16 मई शुक्रवार शाम 4 बजे बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ नगर संयोजक धीरज खंडेलवाल, मीडिया प्रभारी, जितेंद्र रामनानी और संतोष वाधवानी ने बताया तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर सियागंज स्थित सभागृह में अहिल्या चेबर्स ऑफ़ कॉमर्स के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
जिसमें शहर की 56 व्यापारिक संस्था भी सेना के सम्मान में तिरंगा थामे इन्दौर की सड़कों पर उतरेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस यात्रा में भाग लेंगे। सभी व्यापारियों ने इस तिरंगा यात्रा में अपने मित्र, परिजन, पड़ोसी और सभी परिचितों के साथ शामिल होंगे। इस बेठक को सांसद शंकर लालवानी, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक गोपी नेमा, रमेश खंडेलवाल आदि ने संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ नगर संयोजक धीरज खंडेलवाल,मीडिया प्रभारी, जितेंद्र रामनानी और संतोष वाधवानी, महारानी रोड ट्रेडर्स एसो के उपाध्यक्ष नंदकिशोर मेंघानी, नईम शेख,अपोलो टावर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, इंडियन ट्रेड फोरम के सचिन बंसल एवं जाहिद शाह, विशाल लोधी, गोरधन मेहता एवं 200 से भी अधिक प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।