FFIA फीचर फिल्मस आईकॉनिक अवार्ड में एक दर्जन से ज्यादा फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर और खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘डंंस’ को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है। इस फिल्म के निर्देशक धीरज ठाकुर को निर्माता कमल मुकुट के हाथो सम्मानित किया गया मुंबई में । इस अवार्ड शो में 11 फिल्मों का सबमिशन हुआ था, जिनमें गुजराती, मराठी, असमीज, पंजाबी, भोजपुरी, उत्तराखंडी, राजस्थानी, तमिल और हिंदी फिल्म शामिल थीं। इन फिल्मों के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और कलाकारों का सम्मान किया गया। फिल्म ‘डंंस’ की कहानी एक युवक की है जो अपने अधिकारों के लिए लड़ता है और समाज में बदलाव लाने की कोशिश करता है। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव ने मुख्य भूमिका निभाई है जिस के निर्माता सुधीर सिंह है।

