जहाँ नया साल अक्सर जश्न, ब्रेक और रिज़ॉल्यूशंस का प्रतीक होता है, वहीं अभिनेत्री और परफॉर्मर निकिता रावल ने 2026 का स्वागत एक अलग ही सोच के साथ किया है—काम, कमिटमेंट और क्रिएटिव क्लैरिटी के साथ।
जश्न की चमक से दूर, निकिता इन शुरुआती दिनों में मीटिंग्स, स्क्रिप्ट डिस्कशन्स और स्ट्रैटेजिक प्लानिंग में व्यस्त हैं। उनका मानना है कि साल अपने आप कुछ नहीं देता—उसे गढ़ना पड़ता है। इसी सोच के साथ वह 2026 को अभी से आकार देने में जुट गई हैं।निकिता कहती हैं, “हर नया साल एक नई ऊर्जा लेकर आता है, लेकिन मेरे लिए यह खुद को डिसिप्लिन में रखने की याद भी है। जो कुछ 2026 में सामने आएगा, उसकी नींव आज की मेहनत से रखी जा रही है।”

