दर्दनाक सड़क हादसा- पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी और प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे सहित तीन की मौत, एक घायल

इंदौर

इन्दौर आज सुबह करीब पांच बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन तथा प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनन्द कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रालामंडल इलाके में हुआ । प्राप्त जानकारी अनुसार कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल के बेटे प्रखर कासलीवाल की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के बाद ग्रे कलर की नेक्सन कार क्रमांक MP13 ZS8994 में प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल, मनसिन्धु और अनुष्का राठी लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था रालामंडल के पास कार अनियंत्रित होकर एक ट्रक में घुस गई और इस हादसे में प्रेरणा, प्रखर, मनसिन्धु की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अनुष्का घायल है। ये सभी इन्दौर के ही रहने वाले थे प्रेरणा नर्मदा भवन के पास स्कीम नं 74, प्रखर कासलीवाल तिलक नगर, मनसिन्धु भंवरकुआं में रह रहा था वहीं अनुष्का रॉयल अमर ग्रीन की रहने वाली है जिसको इलाज हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।