इन्दौर | एमपी स्टेट सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 का मिक्स डबल्स का खिताब अनस मोहम्मद शेख व शिवानी चौधरी की जोड़ी ने अपने नाम किया। नीमच में आयोजित इस टूर्नामेंट के फायनल में अनस-शिवानी की जोड़ी ने यश रायकवार-भूमिका वर्मा की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 16-21, 21-13 व 21-19 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस सफलता पर एमपीबीए के सेक्रेटरी अनिल चौधुले, कोच अमित कुलकर्णी आदि ने उन्हें बधाई दी है।

