राज्य शालेय कूडो स्पर्धा में इंदौर के खिलाड़ियों को चार पदक

खेल

इन्दौर | डेजी डेल्स स्कूल इन्दौर के कूड़ो खिलाड़ियों ने 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कूडो प्रतियोगिता में इंदौर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण सहित चार पदक अपने नाम किए। सागर में संपन्न हुई इस स्पर्धा में कनिष्का पाटीदार ने 14 वर्ष से कम उम्र आयु समूह में शानदार खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता वही आरुषि चौबे, प्रसिद्धि चौहान और युवराज प्रजापत ने कांस्य पदक जीते। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली कनिष्का पाटीदार अब राष्ट्रीय शालेय कूड़ो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर के आर वर्मा, राजेन्द्र सिंह सिसौदिया, अमर हार्डिया, पूर्वांशी पांचाल, डीएस् चौहान ने उन्हें सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।