प्रॉडक्शन की बगैर मंजूरी के दो दिन की छुट्टी पर गए गौतम रोडे

FEATURED धार्मिक

मुंबई 30 अक्टूबर 18 ऐसा लगता है कि स्टार भारत के नए शो कालभैरव रहस्य के लिए उसके सितारे परेशानी का सबब बन रहे हैं। जिसकी वजह से शूटिंग में लगातार विलंब हो रहा है। गौतम रोडे के बीमार होने की वजह से प्रॉडक्शन ने शूटिंग शुरू करने में पहले ही देरी कर दी है। शो की टीम अभी गुजरात के राजकोट में शूटिंग कर रही है। अगर सूत्रों पर भरोसा करें तो गौतम रोडे एक बार फिर देरी की वजह बने हैँ। गौतम अपनी पत्नी के साथ एक शॉर्ट वैकेशन पर चले गए जिस वजह से शूटिंग में विलंब हुआ।

एक सूत्र ने बताया, “गौतम रोडे काफी समय से प्रॉडक्शन से 2 दिन की छुट्टी के लिए निवेदन कर रहे थे लेकिन उन्हें मना कर दिया गया क्योंकि पहले ही शेड्यूल लेट हो चुका है। कई असफल कोशिशों के बाद अभिनेता अड़ गए और प्रॉडक्शन हाउस के बिना आधिकारिक मंजूरी के दो दिन की छट्टी पर चले गए। उन्होंने अपनी पत्नी को मुंबई से राजकोट बुलाया और प्रॉडक्शन की मर्जी के �िलाफ जाकर उन्होंने छुट्टी ले ली। पति-पत्नी दोनों राजकोट में शूट लोकेशन के आसपास छुट्टियाँ मनाने निकल लिए और कुछ समय अकेले बिताया। “

प्रॉडक्शन के पास गौतम के वापस आने तक इंतजार करने के अलावा कोई चारा नहीं था। सेट पर गौतम रोड की गैर-मौजूदगी के चलते शूटिंग में पहले ही देर हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *