श्वेता  ने मिर्जापुर: द मूवी की शूटिंग पूरी की

मनोरंजन

अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी की शूटिंग पूरी कर ली है। यह फिल्म एक अहम मुकाम है, क्योंकि यह भारत की उन शुरुआती फीचर फिल्मों में से एक है, जो एक बेहद सफल वेब सीरीज़ पर आधारित है और मिर्ज़ापुर की दमदार दुनिया को बड़े पर्दे पर लेकर आ रही है।भारत की सबसे पसंदीदा वेब सीरीज़ मिर्ज़ापुर में गजगामिनी उर्फ़ गोलू गुप्ता के निडर और मज़बूत किरदार के लिए खूब सराहना पाने वाली श्वेता ने मुंबई में फिल्म के एक महत्वपूर्ण शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। यह प्रोजेक्ट श्वेता के लिए खास है, क्योंकि मिर्ज़ापुर ने उनकी स्क्रीन इमेज को पूरी तरह बदल दिया – एक साधारण ‘गर्ल नेक्स्ट डोर’ से उन्हें एक साहसी और ताकतवर किरदार के रूप में स्थापित किया।