‘मर्दानी 3’ देखने को बेताब हैं आलिया भट्ट

मनोरंजन

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने के जश्न की शुरुआत कर दी है। आलिया ने बीती रात सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता ज़ाहिर करते हुए कहा कि  “30 साल की यादगार परफॉर्मेंस और अब एक और! मर्दानी 3 देखने का इंतज़ार नहीं कर सकती!”ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि बॉलीवुड अब रानी मुखर्जी के सिनेमा में 30 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। बीती रात से आयुष्मान खुराना, अनिल कपूर और निर्माता रिया कपूर समेत कई हस्तियां रानी की शानदार विरासत और एक अभिनेत्री के तौर पर उनकी प्रतिभा को सलाम कर रही हैं।आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर लिखा, “30 साल की शानदार सिनेमाई विरासत और हम और देखने के लिए तैयार हैं! अनिल कपूर ने लिखा, “इस लगातार बदलती इंडस्ट्री में 30 साल और आप आज भी सहज, प्रासंगिक, देखने लायक और सबसे बढ़कर एक बेहतरीन अभिनेत्री, दोस्त और इंसान हैं! निर्माता रिया कपूर ने लिखा, 30 साल एक पावरहाउस परफॉर्मर के तौर पर और हर दिन और मज़बूत होती हुईं। मेरी अनोखी दोस्त रानी को बधाई।