एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर ने उद्यमिता आधारित रियलिटी शो भारत के सुपर फाउंडर्स का ट्रेलर लॉन्च किया, जो एक ऐसे हाई-स्टेक्स पिच रूम की झलक दिखाता है, जहाँ महत्वाकांक्षाओं की परीक्षा होती है, बिज़नेस आइडियाज़ को बारीकी से परखा जाता है और असली निवेश से जुड़े फैसले लिए जाते हैं। यह शो 16 जनवरी 2026 से एमेज़ॅन एमएक्स प्लेयर पर मुफ्त स्ट्रीम किया जाएगा, शो को अभिनेता सुनील शेट्टी होस्ट और मेंटर कर रहे हैं, जो देश के नामचीन बिज़नेस दिग्गजों के एक प्रतिष्ठित पैनल के साथ मिलकर उन नए भारतीय उद्यमियों को समर्थन देंगे, जो स्पष्ट सोच, अनुशासन और दीर्घकालिक दृष्टि के साथ अपने व्यवसाय खड़े कर रहे हैं। रस्क मीडिया और रिकर क्लब द्वारा निर्मित, भारत के सुपर फाउंडर्स को स्टॉकग्रो और लेगेसी कलेक्टिव द्वारा को-पावर्ड किया गया है, जिसमें जना स्मॉल फाइनेंस बैंक स्टार्ट अप बैंकिंग पार्टनर, वनप्लस पैड3 प्रोडक्टिविटी पार्टनर और बॉलर्स पेट फूड पार्टनर हैं।

