देशभर में गूंजेगा ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 

मनोरंजन

महीनों के इंतजार के बाद, ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का धमाकेदार टीज़र रिलीज किया, जिसने फैंस को इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के बड़े पर्दे वाले एडाप्टेशन की पहली झलक दिखाई। पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल और दिव्येंदु शर्मा एक बार फिर अपने फैंस के पसंदीदा किरदारों में नजर आए। टीज़र ने एक बड़े सिनेमाई अनुभव का वादा किया, जिसमें वही एक्शन, इंटेंस ड्रामा और दमदार स्टोरीटेलिंग देखने को मिलेगी, जिसने ‘मिर्ज़ापुर’ को एक अलग पहचान दिलाई है।1 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने के बाद ‘मिर्ज़ापुर: द मूवी’ की टीम बड़े स्तर पर प्रमोशन शुरू करेगी। मेकर्स 7 से 8 शहरों में एक खास मल्टी-सिटी ट्रेलर लॉन्च रोड ट्रिप की तैयारी कर रहे हैं।