अभिनेता रणजीत सिंह “राधे कृष्णा” फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभा रहे है। जिसमें वो बिल्ला का कैरेक्टर निभा रहे है। दिनेशजी राजपुरोहित द्वारा निर्देशित फिल्म अरण्य पुरुष की शूटिंग भी बहुत जल्द पूरी होगी।रणजीत सिंह एक अनुभवी अभिनेता हैं और वह दिनेशजी राजपुरोहित की तीन फिल्मों में नज़र आएंगे। वह राधा कृष्ण के अलावा,अरण्य पुरुष, गोरा बादल में भी अपनी-अपनी भूमिकाएँ दिखाएँगे।
रणजीत सिंह ने फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है। वेब सीरीज में उन्होंने रक्त संबंध, आश्रम 3 और ताज जैसी कई सीरीज में काम किया है। फिल्मों और वेब सीरीज के अलावा, रणजीत सिंह राजस्थान कल्चर फैशन शो 2024 के विनर भी रह चुके हैं। रणजीत सिंह रक्त संबंध वेब सीरीज के निर्माता और भंवर फिल्म के लाइन निर्माता रह चुके हैं।

