महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
सागर । मध्यप्रदेश के माननीय राज्यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल 23 जनवरी को छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर के दीक्षात समारोह में शामिल होगें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल प्रातः 9.30 बजे भोपाल से विमान द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10.15 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेेगें। राज्यपाल महोदय प्रातः 10.20 बजे कार द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट से प्रस्थान कर प्रातः 11.15 बजे महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, परिसर छतरपुर पहुंचेंगे।
राज्यपाल महोदय श्री मंगुभाई पटेल प्रातः 11.30 से 12.45 बजे तक वे विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। समारोह के उपरांत वे 12.45 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 01.40 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। तत्पश्चात दोपहर 2.30 बजे वे विमान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होगे।

