फिल्म बोल बोल रानी में तीन अलग-अलग किरदार निभाना संभाजी सासणे के लिए आसान नहीं था। उनका कहना है कि किसी किरदार की शारीरिक बनावट सिर्फ कल्पना से नहीं बनाई जा सकती, उसके लिए उस तरह के लोगों को करीब से देखना या उनके बीच रहना जरूरी होता है।संभाजी ने बताया कि इस फिल्म की शुरुआत भी बेहद अलग तरीके से हुई। उन्होंने कहा, “डायरेक्टर सिड विनचुरकर ने मुझे फेसबुक पर मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था, ‘आप मुझे दिलचस्प लगते हैं। मेरे पास तीन किरदारों वाली एक कहानी है। क्या आप इसमें दिलचस्पी लेंगे?’ इसके बाद ठाणे के एक कैफे में हमारी पहली स्क्रिप्ट रीडिंग हुई और तभी मुझे लगा कि यह एक अलग तरह की फिल्म है।”

