मिर्ज़ापुर: द मूवी’ 4 सितंबर को होगी रिलीज

मनोरंजन

_अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइज़ी ‘मिर्ज़ापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्ज़ापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी। एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है, जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है।भारत की सबसे आइकॉनिक OTT फ्रैंचाइज़ी अब बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। मेकर्स ने आज मिर्जापुर: द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज़ डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। फिल्म दर्शकों को उसी रॉ और दमदार दुनिया में ले जाएगी, लेकिन इस बार पहले से कहीं ज्यादा बड़े स्केल पर