नागबंधम में अब्दाली का तांडव

मनोरंजन

अभिषेक नामा की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया माइथोलॉजिकल एक्शन ड्रामा नागबंधम ने अपने एक अहम किरदार के फर्स्ट लुक के साथ दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है। वीरत कर्णा की लीड फिल्म में अभिनेता ऋषभ साहनी कुख्यात अफगान सुल्तान अब्दाली के रूप में नजर आएंगे—एक ऐसा किरदार जो क्रूरता, लालच और अंधी महत्वाकांक्षा का प्रतीक है।फर्स्ट-लुक पोस्टर में बर्फ से ढके युद्धक्षेत्र के बीच ऋषभ का खौफनाक अवतार दिखाई देता है—हाथ में खून से सना विशाल युद्धकुल्हाड़ा, आंखों में जुनून और पीछे बढ़ती विशाल सेना। 1750 के दौर की पृष्ठभूमि में रची गई यह कहानी अब्दाली के भारत पर हमलों और हिमालय में छिपे रहस्यमयी नागबंधम को हासिल करने की उसकी निर्दय कोशिशों को उजागर करती है।