सचिन त्यागी का नया अवतार

मनोरंजन

‘अनुपमा’ में जिस नई एंट्री को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, उसका खुलासा हो गया है और वो कोई और नहीं बल्कि सचिन त्यागी हैं। हाल ही में आए नए टीज़र ने उनके आने की पुष्टि तो कर दी है, लेकिन मेकर्स ने उनके किरदार को अभी सस्पेंस में रखा है। टीज़र में बस उनकी एक झलक दिखाई गई है, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं। वैसे सचिन त्यागी दर्शकों के लिए कोई नया चेहरा नहीं हैं। इससे पहले उन्होंने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मनीष गोयनका के किरदार से सबका दिल जीता था।