स्टारडम का चेहरा बनीं खुशी मुखर्जी

मनोरंजन

अभिनेत्री खुशी मुखर्जी अपने बोल्ड स्क्रीन प्रेज़ेंस, ग्लैमरस अंदाज़ और मजबूत सोशल मीडिया कनेक्शन के कारण वह आजकल मनोरंजन जगत की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्रियों में गिनी जा रही हैं।पिछले कुछ समय में खुशी मुखर्जी ने जिस तरह से सुर्खियां बटोरी हैं, वह यह दिखाता है कि आधुनिक दौर में स्टारडम सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रह गया है। ग्लैमरस पब्लिक अपीयरेंस, वायरल ऑनलाइन मोमेंट्स और फैशन स्टेटमेंट्स के जरिए उन्होंने लगातार दर्शकों और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके लुक्स, इंटरव्यू और नए प्रोजेक्ट्स को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिलता है।