साझा की फ्रेंडशिप डे की खास यादें

मनोरंजन

कुछ दोस्ती रंग-बिरंगे फ्रेंडशिप बैंड से शुरू होती है कुछ लंबी बातों से और कुछ समय के साथ और भी गहरी हो जाती है। समय के साथ फ्रेंडशिप डे मनाने का तरीका बदल सकता है, लेकिन सच्चे दोस्त हमेशा जिंदगी को खास बना देते हैं। इस फ्रेंडशिप डे पर सन नियो के कलाकारों ने अपनी सबसे प्यारी यादें और अपने खास दोस्तों के बारे में बात की।

दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी में प्रेम का किरदार निभा रहे सूरज प्रताप सिंह ने कहा फ्रेंडशिप डे आते ही मुझे अपने स्कूल के दिन याद आ जाते हैं। हम सभी दोस्त स्कूल में फ्रेंडशिप बैंड लेकर आते थे और एक-दूसरे को बांधते थे। 

थोड़ी सी उम्मीद, थोड़ा सा आसमान में अनुप्रिया का किरदार निभा रहीं अंकिता बहुगुणा ने कहा, फ्रेंडशिप डे मुझे हमेशा स्कूल और कॉलेज के दिन याद दिलाता है। मैं और मेरे दोस्त देहरादून की अपनी पसंदीदा बेकरी में जाते थे मसूरी रोड पर घूमते थे और एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड और कार्ड देते थे।