इश्क जुनूनी सीरियल में एडवोकेट दिशा के रोल में दिखाई देगी स्नेहा भावसार

मनोरंजन

सुसनेर(अनिल बैरागी) सुसनेर की बेटी स्नेहा भावसार दंगल टीवी चैनल के प्रसिद्ध सीरियल “इश्क जुनूनी” में एडवोकेट दिशा के रोल आज शाम साढ़े छः बजे से प्रतिदिन दर्शकों को दिखाई देगी। सुसनेर के सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार एवं नगर परिषद सुसनेर की पूर्व पार्षद आशा भावसार की बेटी स्नेहा भावसार लंबे समय से स्टार प्लस के प्रसिद्ध सीरियल गुम है किसी के प्यार में उनके द्वारा निभाये गए फनी पात्र करिश्मा के रोल में दिखाई देकर इस सीरियल के दर्शक और उनके फैंस का काफी मनोरंजन अपने डायलॉग के पंच मार कर किया था। उसके बाद दंगल टीवी के सीरियल सासू माँ ने मेरी कदर ना जानी में नेगेटिव लीड रोल पवित्रा पाठक के रोल में दिखाई दी। अब आज से दंगल टीवी के ही प्रसिद्ध सीरियल इश्क जुनूनी में स्नेहा भावसार की एंट्री होने पर इसको लेकर दर्शकों एवं टीवी एक्ट्रेस स्नेहा भावसार के फैन्स उन सभी के लिए खुशखबरी है कि आज शाम साढ़े छः बजे से दंगल टीवी के सीरियल “इश्क जुनूनी” में सोमवार से शनिवार प्रतिदिन एडवोकेट दिशा के नेगेटिव लीड रोल में दिखाई देगी। मायानगरी मुम्बई में इस सीरियल की शूटिंग स्नेहा भावसार ने शुरू कर दी थी। जिसका प्रसारण आज से दिखाई देगा। ।