श्रेया घोषाल अपना जन्मदिन मना रही है, इस मौके पर इंडियन आइडल के जजेस ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ दिए ,
विशाल ददलानी ने कहा की “श्रेया घोषाल हमारे देश की सबसे बेहतरीन गायिकाओं में से एक हैं। इंडियन आइडल पर हर बार मुझे यह देखकर हैरानी होती है कि वह कितनी सहजता से हर जॉनर क्लासिकल से लेकर कंटेम्पररी तक पर कमांड रखती हैं। वह सिर्फ कंटेस्टेंट्स को ही नहीं, बल्कि हम सबको जजों की पैनल पर भी इंस्पायर करती हैं।
आदित्य नारायण ने कहा की “इंडियन आइडल ने अनगिनत यादगार म्यूज़िकल मोमेंट्स देखे हैं, और उनमें से कई तब और भी खास हो जाते हैं जब श्रेया घोषाल स्टेज पर होती हैं। उनकी गर्मजोशी, विनम्रता और बेमिसाल टैलेंट हर एपिसोड को अविस्मरणीय बना देते हैं।

