एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूज़ा ने भी छह साल बाद ज़ी टीवी पर एक शानदार परफॉर्मेंस के साथ वापसी की।क्रिस्टल ने ज़ी कुटुंब अवॉर्ड्स 2026 में ज़ी टीवी के “बॉयज़़” यानी वेद (शगुन पांडे), देव (अभिषेक शर्मा), शिवाय (फरमान हैदर) और सिद्धू (शेज़ान खान) के साथ मंच पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गाने ‘तैनू शरारत सिखावा जदो नैना लड़ावा’ सहित कई गानों पर परफॉर्म किया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह गाना पहली बार टेलीविज़न पर पेश किया। क्रिस्टल इससे पहले ज़ी टीवी के लोकप्रिय शो ‘ब्रह्मराक्षस’ का हिस्सा रह चुकी हैं, जो 2017 में खत्म हुआ था।

