एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने अपने बैनर एचएमआर क्राइम फाइल्स के तहत नई क्राइम सीरीज़ षड्यंत्र का भव्य प्रीमियर आयोजित किया। इस विशेष क्राइम सीरीज़ में दिग्गज अभिनेता पुनीत इस्सर एक प्रभावशाली भूमिका में नज़र आएंगे। प्रीमियर में मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों, मीडिया प्रतिनिधियों और खास मेहमानों ने शिरकत की। यह शाम एक नए क्राइम स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट की शुरुआत के नाम रही।अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और यादगार अभिनय के लिए पहचाने जाने वाले पुनीत इस्सर षड्यंत्र में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। यह सीरीज़ दर्शकों को रहस्य, अपराध, सस्पेंस और अप्रत्याशित मोड़ों से भरी दुनिया में ले जाने का वादा करती है। कहानी मानवीय रिश्तों की जटिलताओं और उन परिस्थितियों को सामने लाती है, जो सुनियोजित साजिशों को जन्म दे सकती हैं।

