शो ‘जाने अनजाने हम मिले’,में भरत अहलावत (राघव) और आयुषी खुराना (रीत) लीड रोल में नजर आ रहे हैं, अब अपने आने वाले एपिसोड्स में कृति के मर्डर के आरोप में राघव को जेल में डाल दिया जाता हैजहां राघव को कड़ी यातनाएं दी जाती हैं। इनमें एक सीन ऐसा भी है, जहां उसे बर्फ की स्लैब पर लिटाया जाता है और पुलिस उस पर जुर्म कबूल करवाने का दबाव बनाती है। स्क्रीन पर ये सीन जितना असरदार दिख रहा है, उतना ही इसे शूट करना भरत के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से मुश्किल रहा, क्योंकि उन्होंने असली बर्फ की स्लैब पर शूट किया और उनके शरीर को सीधे ठंड का सामना करना पड़ा।भरत ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें लगा कि उनका दिमाग काम करना बंद कर रहा है।

