दो घातक लड़कियां… 

मनोरंजन

यशराज फिल्म्स ने ‘ऐल्फा ’ का एक हाई-ऑक्टेन बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो जारी किया है, जो दर्शकों को वायआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान फिल्म के निर्माण और उसमें किए गए जबरदस्त एक्शन की एक खास झलक देता है। इस मेकिंग वीडियो में आलिया भट्ट और शर्वरी फिल्म के कुछ सबसे चुनौतीपूर्ण एक्शन सीक्वेंस खुद करते हुए नजर आ रही हैं, जो यह साबित करता है कि अपने किरदारों को जीवंत बनाने के लिए दोनों अभिनेत्रियों ने कितनी मेहनत और समर्पण दिखाया है।फिल्म के निर्देशक शिव रवैल ने खुलासा किया कि इन कठिन एक्शन दृश्यों को अंजाम देने के लिए दोनों अभिनेत्रियों ने लंबी और गहन ट्रेनिंग ली थी। आलिया की प्रतिबद्धता के बारे में बात करते हुए शिव ने कहा, “आलिया ने सिर्फ इस सीक्वेंस के लिए ही काफी ट्रेनिंग की है। उम्मीद है कि दर्शकों को एक बिल्कुल नई आलिया भट्ट देखने को मिलेगी।